पंचायत चुनाव: कलेक्टर ने नाम निर्देशन केन्द्रों का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

SHARE:

गौरेला पेंड्रा मरवाही । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहे नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद पंचायत मरवाही क्षेत्र के जनपद सदस्यों के लिए बनाए गए नाम निर्देशन प्राप्ति केन्द्र न्यायालय तहसीलदार कक्ष, तहसील कार्यालय मरवाही का निरीक्षण किया और रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती प्रीति शर्मा एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विनय कुमार जायसवाल व अमरदीप अंचल से नाम निर्देशन की जानकारी ली तथा संधारित पंजियों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने सरपंच एवं पंच के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति कलस्टर पंचायत धनपुर, निमधा, सिवनी, बंशीताल एवं भर्रीडांड़ का भी अवलोकन किया और नाम निर्देशन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलस्टर पंचायतों में अभ्यर्थिता द्वारा अब तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की संख्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने कलस्टर पंचायत में शामिल पंचायतों की संख्या के अनुसार पर्याप्त मात्रा में नामांकन फार्म एवं रसीद बुक रखने पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि नामांकन फार्म को लेकर किसी तरह की दिक्कत होने पर रिटर्निंग ऑफिसर से चर्चा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन फार्म जमा करते समय अच्छी तरह से जांच कर लें कि सभी कॉलम पूर्ण रूप से भरा हो और प्रतिदिन प्राप्त होने वाले नाम निर्देशन पत्रों को रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करें। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा चन्द्राकर भी उपस्थित थीं।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']