प्लेसमेंट कैम्प में 34 आवेदकों का चयन, 16 को मिली अंतिम नौकरी

SHARE:

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के सहयोग से आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 34 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया तथा कैम्प स्थल पर ही 16 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय परिसर गौरेला टीकरकला में 15 जनवरी बुधवार को आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 5 निजी कंपनियों द्वारा सेल्स ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, सेल्स एक्जीक्यूटीव, सेल्स मार्केटिंग, सेल्स सर्वेयर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, होम ट्यूशन, हिन्दी-अंग्रजी टायपिंग, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, लेडिस गार्ड, गार्ड, रिसेप्सनिस्ट, ड्रायवर, प्यून के कुल 229 पदों के विरूद्ध 134 आवेदन प्राप्त हुए तथा सभी आवेदकों ने साक्षात्कार में भाग लिया। कैम्प स्थल पर जिन 16 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया उनमें सेल्स ऑफिसर के 6, सेल्स एक्जीक्यूटीव के 2, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2, गार्ड एवं सिक्योरिटी गार्ड के 6 आवेदक शामिल हैं। शेष पदों पर द्वितीय साक्षात्कार के बाद चयन की प्रक्रिया निजी कंपनियों द्वारा 15 दिवस के भीतर की जाएगी।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']