पीएम श्री सेजेस मरवाही के विद्यार्थियों को दक्षिणम सेवा फाउंडेशन ने किया सम्मानित

SHARE:

मरवाही ।  मरवाही में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीएम श्री सेजेस मरवाही के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट, अनुशासित एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का हृदय जीत लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत प्रभावशाली रहे, जिनकी उपस्थित जनों द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की गई।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दक्षिणम सेवा फाउंडेशन की ओर से विद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। फाउंडेशन से प्राप्त प्रशस्ति पत्रों को विद्यालय के प्राचार्य  शैलेन्द्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ व्याख्याता स्नेहलता शुक्ला तथा विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस विभा कुमारी द्वारा विद्यार्थियों को वितरित कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्राचार्य अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। वरिष्ठ व्याख्याता एवं हेड मिस्ट्रेस ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता विनोद श्रीवास, जयनारायण दुबे, हर्षलता साहू, शिक्षक प्रवीण जायसवाल सहित समस्त व्याख्याता एवं शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण व्याप्त है।

Leave a Comment

और पढ़ें