पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी, छात्र रहें सतर्क!

SHARE:

बिलासपुर । जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है उनके लिए पुनः छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि जारी की गई है, वे 17 फरवरी 2025 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक एवं सेंक्शनऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 तक है। यह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर की जा रही है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव होता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आमदनी 2.50 लाख प्रतिवर्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आय की सीमा 1 लाख रूपए निर्धारित की गई है। स्थाई जाति प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया ही मान्य होगा। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी संबंधित प्रमाण पत्र के साथ विद्यार्थी के पिछले साल की मार्कसीट। पीएफएमएस के माध्यम से अधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर ही प्रविष्ट करें। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन में करना है। ओटीआर की प्रविष्टियों के संबंध में जानकारी संस्था, कॉलेजों द्वारा छात्रों को दी जानी है। वर्ष 2024-25 में संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के अनुसार जीईओ टैगिंग कराना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं द्वारा जीईओ टैगिंग नही कराया जायेगा ऐसे संस्था, कॉलेजों में अध्ययन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दिया जायेगा

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']