Ratanpur : आशीष पुनः चुने गए महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

SHARE:

रतनपुर । Ratanpur : रमन दुबे। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के आशीष सिंह ठाकुर एक बार फिर से अध्यक्ष बन गये। चुनाव के लिये आज सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें अध्यक्ष के लिए आम सहमति बनने की वजह से मतदान की स्थिति निर्मित नहीं हुई। श्री सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामायादेवी मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने आम सहमति बनाकर वर्तमान अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वही अरुण शर्मा को मैनेजिंग ट्रस्टी, मोती चंद्र जायसवाल व सतीश शर्मा उपाध्यक्ष , रितेश जुनेजा कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र जायसवाल सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई।इस बैठक में महामाया मंदिर ट्रस्ट के 21 में से 18 ट्रस्टी जिसमे आशीष सिंह ठाकुर ,मनराखन लाल जायसवाल, सतीश शर्मा, सुनील सोंथालिया, धर्मेंद्र चंदेल, गोपाल गुप्ता, अरुण शर्मा, मोतीचंद जायसवाल, अनिल खंडेलवाल, शरद दुबे, संतोष शुक्ला, शक्ति सिंह ठाकुर, विनोद गोरख, राजकुमार खुशालानी, शैलेंद्र जायसवाल, चेतन धर शर्मा, रितेश जुनेजा उपस्थित रहे। वहीं बजरंग लोहिया, मनोहर चंदेल और बृजमोहन अग्रवाल अनुपस्थित थे।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']