शहडोल रेलवे चिकित्सालय में 30 जनवरी को कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

SHARE:

बिलासपुर । मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों के हितों, उन्हें स्वस्थ कार्यालयीन वातावरण प्रदान करने, उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलव्ध कराने के उद्देश्य से कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।
इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन में 30 जनवरी 2025 को मंडल के शहडोल स्टेशन के रेलवे चिकित्सालय में कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा | कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर में कर्मचारियों के शिकायतों का नामांकन कर तत्काल निराकरण करने की दिशा में कार्य किया जाएगा |
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बिलासपुर रेलवे चिकित्सालय के स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशयनों द्वारा जांच व परामर्श दी जाएगी | शिविर में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की शुगर, बीपी एवं ईसीजी आदि की भी जांच की जाएगी तथा दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएगी | इस दौरान टीकाकरण के साथ ही विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']