सिन्धी समाज द्वारा 30 जनवरी से 5 फरवरी तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

SHARE:

बिलासपुर। पूज्य सिंधी पंचायत और रामा वैली आशीर्वाद वैली के तत्वावधान में एक्युप्रेशर, वाईब्रेशन, सुजोक और नेचुरल चिकित्सा शिविर का आयोजन 30 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। यह शिविर बिलासपुर के कम्युनिटी हॉल, सेकंड फ्लोर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रामा वैली में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रहेगा। सात दिनों के इस शिविर की रजिस्ट्रेशन फीस मात्र ₹100 रखी गई है। प्रत्येक मरीज का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा और हर मरीज को 15-20 मिनट तक उपचार दिया जाएगा। इस शिविर में बिना दवाओं के कई बीमारियों का इलाज किया जाएगा, जिनमें घुटनों का दर्द, मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर, गैस और कब्ज, सर्वाइकल दर्द, कमर और जोड़ों का दर्द, पुराना सिरदर्द, साइटिका, आंख, कान, नाक और गले के रोग, वैरिकोज वेन्स आदि शामिल हैं। यह शिविर सभी समाज के लोगों के लिए खुला है और नगरवासी इस अनोखी चिकित्सा पद्धति का लाभ उठाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। थैरेपी से जुड़ी जानकारी या रजिस्ट्रेशन के लिए थैरेपिस्ट गोरधन चौधरी (एमडी, एक्युप्रेशर): 9571721149 और थैरेपिस्ट भोमराज चौधरी (एमडी, एक्युप्रेशर): 9755983719 से संपर्क किया जा सकता है। इस जनकल्याण शिविर का आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत और रामा वैली आशीर्वाद वैली द्वारा किया गया है, जिसमें जोधपुर, राजस्थान के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']