11 राज्यों के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में लिया भाग

SHARE:

तीरंदाज नीतीश रत्नेश कक्षा 11वीं के छात्र ने दिखाया अपना जलवा

बिलासपुर । उड़ीसा के भवानीपटना में बिलासपुर के तीरंदाज नीतीश रत्नेश कक्षा 11वीं के छात्र ने दिखाया अपना जलवा सीबीएसई द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन फॉर ईस्ट जोन के तहत उड़ीसा के भवानी पटना में 11 राज्यों के 64 स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपना तीरंदाजी का प्रदर्शन किया जिसमें होली क्रॉस सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल लाल खदान के होनहार तीरंदाज नीतीश रत्नेश भी उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 23 जुलाई से 26 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता में भाग लिए और अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल एवं बिलासपुर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया उक्त प्रदर्शन से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुए नीतीश रत्नेश ने लगातार कड़ी मेहनत एवं योग्य प्रशिक्षक मनमोहन पटेल सर के नेतृत्व में खेल परिसर सरकंडा में कड़ी अभ्यास एवं लगन से यह साबित किया की दृढ़ इच्छा शक्ति से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है उसके पदक मिलने पर होली क्रॉस सिनियर सेकेंडरी स्कूल तथा बिलासपुर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन हुआ।उनके पदक मिलने पर छत्तीसगढ़ के बाकी युवा खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ा।

Leave a Comment