शिव परिवार व हनुमान मंदिर का भूमि पूजन, कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंच ने की मासिक बैठक

SHARE:

बिलासपुर। समाज सेवा में अग्रणी संस्था कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा तुर्काडीह रोड लोखंडी स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में नए मंदिरों के निर्माण की आधारशिला रखी गई। यहाँ नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में भगवान शिव परिवार, संकटमोचन हनुमान और मां भगवती मंदिर हेतु पं. मनोहर लाल मिश्र एवं पं. अजय शुक्ल के सानिध्य में विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। 

मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती से हुआ। इसके पश्चात ब्रह्म आलोक सभागार में मंच की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक एकजुटता और आगामी कार्यों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन शाश्वत शैकी तिवारी और आभार प्रदर्शन डॉ. राजीव अवस्थी ने किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार सुनील दत्त मिश्र, रज्जन अग्निहोत्री, बसंत बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें