मरवाही क्षेत्र के चीचगोहना पुल और मरिहीघाट से 5 ट्रैक्टर जब्त, पिपरिया से भी पकड़ा गया एक वाहन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरवाही क्षेत्र के चीचगोहना पुल के नीचे से रेत का परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं, मरिहीघाट से रेत परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर जब्त किए गए। इन सभी 5 ट्रैक्टरों को सुरक्षार्थ मरवाही थाने में रखा गया है।
इसी प्रकार, पिपरिया क्षेत्र में भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इस वाहन को सुरक्षित रखने के लिए गौरेला थाने में रखा गया है।
खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
खनिज विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित अर्थदंड अथवा समझौता राशि खनिज मद में जमा कराए जाने के बाद नियमानुसार वाहनों को मुक्त किया जाएगा।
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई का संदेश दिया गया है।




