बिलासपुर/ गतौरी। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला की 171 किलोमीटर की भव्य ध्वजा यात्रा के पंचम दिवस पर यात्रा सेमरताल से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत गतौरी पहुंची। यहां ग्रामवासियों एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, माता रानी के जयकारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
यात्रा के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने मां महामाया देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह ध्वजा यात्रा क्षेत्र की जनता की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं ग्राम विकास की मंगलकामना के उद्देश्य से निकाली जा रही है। मां महामाया देवी एवं गिरजाबंध हनुमान जी के आशीर्वाद से जारी इस यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

ग्राम गतौरी पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य ध्वजा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। माता रानी के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों के स्नेह और उत्साह ने यात्रा के इस पड़ाव को यादगार बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां महामाया देवी से क्षेत्र की खुशहाली, शांति, समृद्धि और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गतौरी के सरपंच सूर्य प्रकाश मरकाम, उपसरपंच रमेश कुमार, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री दिनेश सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप सिंह, सरवन साहू, रामकीशुन यादव, गणेश साहू, राजा सिंह, हरिशंकर सिंह, रामप्रसाद भार्गव, अनुराग शुक्ला, चंद्रकुमार साहू, महिला मोर्चा से चंद्रर साहू, आरती मानिकपुरी एवं रजनी साहू सहित ग्राम पंचायत के सभी पंच, सचिव, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला समूह, आंगनबाड़ी सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




