बैकुंठपुर में डाक विभाग का संभागीय मुख्यालय स्वागतेय: संवर्त कुमार

SHARE:

कोरिया ।  हमारे कोरिया जिले को वर्तमान में एक बड़ी सौगात मिली है । बैकुंठपुर जिला मुख्यालय में नया डाक प्रभाग मुख्यालय बनाया जाएगा। इस हेतु डाक विभाग ने कोरिया पोस्टल डिवीजन के गठन को मंजूरी दे दी है । सरकार के इस कदम से बैकुंठपुर में डाक विभाग की प्रशासनिक भूमिका बढ़ेगी और मजबूत होगी। नए प्रभाग के गठन के बाद शीघ्र ही डाक सेवाओं से जुड़े प्रशासनिक कार्यों, कर्मचारियों, रिकॉर्ड और परिसंपत्तियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी ।

निश्चित रूप से कोरिया जिले के विकास की दिशा में सरकार का प्रगतिशील कदम है यह स्वागतेय है। जिस प्रकार से पहली अमृत स्टेशन योजना में बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन सह रेलवे कालोनी का क्रमिक विकास किया जा रहा है । फिर लोक निर्माण विभाग के संभागीय मुख्यालय हेतु स्वीकृति प्रदान की गई और अब डाकघर के संभागीय मुख्यालय को मंजूरी दी गई है, ।यह कोरिया के लिए मील का पत्थर साबित होगी। श्री रूप ने कहा कि कोरिया जिला को संभाग घोषित करना भी अत्यंत अनिवार्य है ताकि कोरिया जिले सहित आस पास का समग्र विकास हो।

Leave a Comment

और पढ़ें