रेलवे प्रबंधन एवं मुंगेली जिला प्रशासन को शीघ्र समाधान के निर्देश
मुंगेली में यात्रियों को हो रही असुविधा के मामले में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रबंधन एवं मुंगेली जिला प्रशासन को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस पर दोनों प्रबंधनों ने मामले का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है, ताकि यात्रियों को होने वाली असुविधा दूर हो सके और उन्हें सुगम सुविधाएं मिल सकें।


