एसईसीएल मुख्यालय में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

SHARE:

बिलासपुर। दीपावली के पावन अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में 7 नवंबर  को मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें