बिलासपुर। एल्डरमैन, अधिवक्ता, विष्णु सोनी ने विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव , और विशेष रूप से शहर विधायक और अपने राजनीतिक गुरु अमर अग्रवाल का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया
नया तहसील भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे आम नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं तहसील से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
तहसील कार्यालय किसी भी शहर की प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने राजस्व, जमीन, नामांतरण, सीमांकन एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नए भवन का निर्माण बिलासपुर की प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
यह स्वीकृति बिलासपुर के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य और शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होकर आम जनता को इसका लाभ मिलेगा



