बडगैया को मिली जीपीएम की जिम्मेदारी 

SHARE:

गौरेला पेंड्रा मरवाही। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी ने कमर कस ली है। इसके लिए भाजपा ने सबसे पहले प्रदेश स्तरीय नेताओं को जिलों की जिम्मेदारी दी है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों को भी मैदान में उतार दिया है। इस कड़ी में भाजपा कार्य समिति के सदस्य और पूर्व आईएफएस आफिसर एस एस डी बडगैया को गौरेला, पेंड्रा और मरवाही की जिम्मेदारी दी गई है। इससे वहां के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिम्मेदारी मिलने के बाद एस एस डी बडगैया ने कहा है कि भाजपा हमेशा से आदिवासियो किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करते आ रही है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। उसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है। पंचायत चुनाव में भगवा लहराएगा।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']