रवींद्रनाथ टैगोर नगर वार्ड से कांग्रेस के पार्षद पद के लिए धर्मेंद्र वैष्णव की मजबूत दावेदारी

SHARE:

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 52 रवींद्रनाथ टैगोर नगर, लिंगियाडीह से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी के रूप में भारतीय मजदूर संघ इंटक के युवा जिला महामंत्री धर्मेंद्र वैष्णव ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

धर्मेंद्र वैष्णव को पार्टी का टिकट मिलने की संभावनाएँ प्रबल मानी जा रही हैं। उनके नाम की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है और स्थानीय स्तर पर उन्हें योग्य और सशक्त उम्मीदवार माना जा रहा है। क्षेत्र की जनता में उनकी लोकप्रियता और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए माना जा रहा है कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो उनकी जीत लगभग तय है।

धर्मेंद्र वैष्णव ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के विकास को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस वार्ड से किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है। क्षेत्र के लोग धर्मेंद्र वैष्णव की उम्मीदवारी को लेकर उत्साहित हैं और पार्टी से उनकी दावेदारी को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']