नशाखोरी और उपद्रव करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। अशांति फैलाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय राजपूत (35 वर्ष), पवन कुमार साहू (26 वर्ष), प्रदीप देवांगन (24 वर्ष), नरेन्द्र साहू (24 वर्ष), और राज देवांगन (25 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी अशोक नगर और रामायण चौक क्षेत्र के निवासी हैं।

11 जनवरी 2025 की रात पुलिस को सूचना मिली कि अशोक नगर स्थित बगदई मंदिर के पास कुछ युवक नशे की हालत में हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *