नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार: नीलेश साहू बने शहरवासियों की पहली पसंद

गौरेला/जीपीएम। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शहर के युवा और सरल व्यक्तित्व के धनी निलेश साहू ने अपनी दावेदारी पेश की है। निलेश साहू पिछले 20 वर्षों से नगर पंचायत में सक्रिय हैं और उन्होंने अपनी ईमानदारी और सेवा भाव से शहरवासियों का विश्वास जीता है। तीन बार चुनाव जीतने वाले निलेश साहू ने एक ही वार्ड से दो पंचवर्षीय कार्यकाल में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल की है।

निलेश साहू को उनकी सादगी और सेवा भावना के लिए जाना जाता है। दिन हो या रात, किसी भी समय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे तत्पर रहते हैं। उनके लिए “नहीं” शब्द का कोई अस्तित्व नहीं है। जरूरतमंदों की सहायता हो या लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, उन्होंने हर कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सम्मान के साथ निभाया है। वे केवल अपने वार्ड तक सीमित नहीं रहे बल्कि पूरे नगर के 15 वार्डों के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

जल संकट हो या बिजली की समस्या, निलेश साहू ने हमेशा तत्परता से समाधान किया। कोरोना महामारी के दौरान जब लोग अपने घरों में बंद थे, तब निलेश साहू ने बिना किसी झिझक के जरूरतमंदों की सेवा की। गरीबों को सहायता प्रदान करने और नगर पंचायत के कार्यों को सरल बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा।

निलेश साहू ने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि वे केवल एक वार्ड के नहीं, बल्कि पूरे शहर के नेता हैं। आज हर किसी की जुबान पर उनका नाम है। उनकी सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद का सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बना दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *