चकरभाटा में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने दर्ज की काउंटर एफआईआर

SHARE:

बिलासपुर । थाना चकरभाठा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज की है। पहली रिपोर्ट प्रकाश मतानी की ओर से दर्ज कराई गई, जिसमें जीत वर्मा और उनके साथियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी रिपोर्ट प्रशांत वर्मा ने दर्ज कराई, जिसमें आशीष खत्री और उनके साथियों पर उसी धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। डॉक्टरों द्वारा दोनों पक्षों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें किसी को भी गंभीर चोट नहीं पाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']