लोकतंत्र प्रहरी नारी शक्ति का सम्मेलन

SHARE:

बिलासपुर  ।  लोकतंत्र प्रहरी नारी शक्ति का सम्मेलन स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर के होटल रिगल में प्रथम बैठक लोकतंत्र सेनानी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, और लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुत ही सम्मानीय श्री सच्चिदानंद उपासने जी के आदेशानुसार और उनके मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। साथ में लोकतंत्र प्रहरी के संभाग के प्रभारी  दीपक सोनी  , लोकतंत्र सेनानी संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय मंत्री  संतोष शर्मा जी, एवं लोकतंत्र प्रहरी के सागर श्रीवास भी उपस्थित थे  राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने भईया जी ने अपने उदबोधन में समस्त नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके आचार विचार, और उनके उदबोधन से प्रेरित होकर सभी महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ और वे सभी आगामी कार्यक्रमों को करने के लिए सहस्त्र तैयार हो गई ।

Leave a Comment