आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप आज, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

SHARE:

बिलासपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप होन्डा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से आईटीआई पास युवा भाग ले सकते हैं।

प्लेसमेंट कैंप सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा और इसमें 18 से 26 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल और छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

यह प्लेसमेंट कैंप बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']