सकड़ा स्कूल के बच्चों की भक्ति-भावना ने मोहा श्रद्धालुओं का मन नवरात्रि पर देवी गीतों व भजनों की प्रस्तुति

SHARE:

मरवाही (परासी)। नवरात्रि के पावन अवसर पर पड़ोसी जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के ग्राम परासी स्थित माँ इच्छापूर्णेश्वरी दुर्गा मंदिर में प्राथमिक शाला सकड़ा के बच्चों ने भजनों और देवी गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में कक्षा तीसरी एवं चौथी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। विशेष रूप से कक्षा चौथी की छात्रा प्रदिज्ञा ने भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं की तालियाँ बटोरी। दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा की भरपूर सराहना की।

विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजनों में भागीदारी से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को मंच देने का अवसर मिलता है।

बच्चों को इस प्रस्तुति के लिए तैयार करने में ग्राम सकड़ा की शिक्षा सारथी कुमारी ऊषा पाव और विद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने बच्चों को नृत्य व गायन की कला सिखाकर उन्हें मंच के लिए तैयार किया।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']