सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 बदमाशों से चाकू बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

SHARE:

बिलासपुर । थाना सरकंडा पुलिस ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश धारदार चाकू लहरा कर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों से चाकू बरामद किए और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

मामला 30 जनवरी 2025 का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि रामायण चौक चांटीडीह और डबरीपारा में कुछ युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। रामायण चौक चांटीडीह में पुलिस ने योगेश मराठा को धारदार चाकू के साथ पकड़ा, वहीं डबरीपारा साईंस कॉलेज के सामने से हर्ष शर्मा, रिकेश गोड़, सुखपाल वस्त्रकार और पवन साहू को चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे और चुनाव के दौरान कोई भी अशांति न फैल सके।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']