जिला पंचायत क्षेत्र में त्रिलोक-स्मृति का धुआंधार प्रचार, एकतरफा माहौल!

SHARE:

बिलासपुर। जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता जनसेवक त्रिलोक चंद्र श्रीवास (राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश-गुजरात) ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से सुनीता हृदय कश्यप और क्रमांक 3 से अपनी धर्मपत्नी स्मृति त्रिलोक श्रीवास के समर्थन में दर्जनों सभाएं और बैठकें कर जनता का जबरदस्त समर्थन हासिल किया।

इसी क्रम में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास भी लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क कर रही हैं। जहां भी त्रिलोक श्रीवास दंपति प्रचार में जा रहे हैं, वहां सैकड़ों की भीड़ उनके स्वागत में उमड़ रही है। विभिन्न जाति और वर्गों के लोग उन्हें जिताने का संकल्प ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में एकतरफा माहौल बन गया है।

चुनावी मैदान में बढ़त!

त्रिलोक श्रीवास के समर्थन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक जन जुटे हुए हैं। प्रचार के दौरान जनता का जोश और समर्थन इस ओर इशारा कर रहा है कि यह लहर उन्हें जीत की ओर तेजी से ले जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें