बिलासपुर। जिला पंचायत के अंतर्गत जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में सदस्यों, सरपंचों, और पंचायत पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 8 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे संपन्न हुई। यह प्रक्रिया जनपद पंचायत कार्यालय में अधिकारियों और अनुभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुई।
प्रक्रिया के तहत, 100 जनपद पंचायत सदस्यों, 486 सरपंचों, और 7233 ग्राम पंचायत पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया।
अनुसूचित जाति: 1701 पद (महिला – 955, पुरुष – 746)
अनुसूचित जनजाति: 1610 पद (महिला – 906, पुरुष – 704)
अन्य पिछड़ा वर्ग: 799 पद (महिला – 463, पुरुष – 336)
सामान्य वर्ग: 3123 पद (महिला – 1676, पुरुष – 1447)
इस प्रक्रिया में महिला आरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया।