सरकंडा पुलिस की कार्रवाई: धारदार हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया और उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार पेट्रोलिंग और स्ट्रीट भ्रमण किया जा रहा है। इसी दौरान 28 जनवरी 2025 को थाना सरकंडा को सूचना मिली कि विजयापुरम कॉलोनी गेट के पास एक व्यक्ति लोहे का चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है।

इस सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयेन बेहार और सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राजा साहू (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद कर उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में सरकंडा पुलिस के सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, और पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']