भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पदाधिकारियों ने धनपुर का किया निरीक्षण

SHARE:

धरोहरों के संरक्षण पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले की पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में प्रयास जारी है। इसी सिलसिले में आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ईकाइ छत्तीसगढ (आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़) के पदाधिकारियों ने पुरातात्विक क्षेत्र धनपुर का भ्रमण किया। भ्रमण दल में अधीक्षक सुशान्त कर, पुरातत्ववेत्ता डॉ. हैग्रीव परिहार एवं सीनियर फोटोग्राफर शामिल थे। सर्वेक्षण दल ने जिले की पुरातात्विक धरोहर धनपुर मंदिर में रखी हुई मूर्तियों का सर्वेक्षण तथा फोटोग्राफी किया। उन्होंने विशालकाय प्रतिमा बेनीबाई का भी सर्वेक्षण किया। भ्रमण दल के सदस्यों ने सर्वेक्षण उपरांत कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी से मिलकर आवश्यक चर्चा की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही जिले की सबसे ऊंची चोटी राजमेरगढ़ जो कि एक पुरातात्विक संरक्षित स्थान है, वहां भी सर्वे की बात रखी।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']