पुलिस ने नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

बिलासपुर। थाना सरकण्डा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने और नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले तीन असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर की गई। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर इस प्रकार के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

घटना 29 जनवरी 2025 की रात की है, जब थाना सरकण्डा की पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि चिंगराजपारा क्षेत्र में कुछ लोग नशाखोरी कर सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव फैला रहे हैं। सूचना मिलने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

टीम के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय ने कृष्ण कुमार वर्मा, बजरंग पाण्डेय और सोनू पवार को मौके पर उपद्रव करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के उपद्रव करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']