भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए बनाई संचालन समिति

SHARE:

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए आज भाजपा की चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गए और प्रभारियों के नाम तय किए गए।

संचालन समिति में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिनमें अनिल दुआ, राकेश चंद्राकर, दुर्गेश पांडे, विनय अवस्थी, देवेश खत्री, विष्णु सोनी, गोपाल यादव, मनीष कश्यप, ज्योतिंद्र उपाध्याय, प्रणव शर्मा समदड़िया, केके शर्मा, अनन्त बाजपेई, अनमोल झा, मकबूल अली, रामदेव कुमावत, किशोर राय, रमेश जायसवाल, राजेंद्र भंडारी, प्रवीण दुबे, शैलेश गोरख, जीतू साहू, अशोक मिथुन, अनिल चौहान, रोहित मिश्रा, तवाडकर लाल बाबा, शरद यादव, अमित सिंह, रोशन सिंह, पेशीराम जायसवाल और विनोद श्रीवास्तव शामिल हैं।

बैठक में उपस्थित सदस्यों से चुनाव प्रबंधन को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिससे चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाया जा सके।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']