हायर सेकंडरी स्कूल मझगांव में 76वें गणतंत्र दिवस पर रंगारंग आयोजन

SHARE:

बिलासपुर। मझगांव हायर सेकेण्डरी स्कूल में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस बिलासपुर, 27 जनवरी 2025/कोटा विकासखंड के हायर सेकण्डरी स्कूल मझगांव में 76वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शाला नायक प्रशांत जायसवाल एवं साथियों द्वारा देश भक्ति थीम पर प्रस्तुत नाटक को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शोभा राम पालके तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता सुशील ओट्टी ने किया। इस अवसर पर अधिक संख्या में ग्रामवासी तथा पालक गण उपस्थित थे।

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']