SEBI : जेन स्ट्रीट पर सेबी ने लगाया प्रतिबंध 4,844 करोड़ लौटाने का आदेश

SHARE:

नईदिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट पर भारतीय शेयर बाजार में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध लगा दिया। सेबी ने फर्म को 4,844 करोड़ की अवैध कमाई लौटाने का आदेश दिया है और जब तक पूरी राशि जमा नहीं हो जाती, तब तक कारोबार पर रोक रहेगी। सेबी के सदस्य अनंत नारायण के 105 पेज के आदेश में कहा गया कि जेन स्ट्रीट ने साप्ताहिक एक्सपायरी वाले दिनों में इंडेक्स ऑप्शंस में अनुचित तरीके अपनाए।

SEBI : जेन स्ट्रीट पर सेबी ने लगाया प्रतिबंध 4,844 करोड़ लौटाने का आदेश

https://targetofchhattisgarh.com/sebi/

फर्म ने पहले ऑप्शंस में बड़ी पोजिशन ली, फिर क्चड्डठ्ठद्म हृद्बद्घह्ल4 के 12 प्रमुख शेयरों और उनके फ्यूचर्स में भारी खरीदारी कर कीमतों को ऊपर धकेला, जिससे ऑप्शंस में मोटा मुनाफा हुआ। जांच में पता चला कि जनवरी 2023 से मार्च 2025 तक जेन स्ट्रीट ने ऑप्शंस ट्रेडिंग से ?44,358 करोड़ कमाए, लेकिन अन्य सेगमेंट में 7,687 करोड़ का नुकसान हुआ। फिर भी, उसका शुद्ध लाभ 36,671 करोड़ रहा। सेबी ने इसे अनुचित ट्रेडिंग प्रथाओं का उल्लंघन माना। निवेशकों के हित में सेबी ने सभी एक्सचेंजों को जेन स्ट्रीट की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। यह कदम भारत के डेरिवेटिव बाजार में निष्पक्षता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

[the_ad id='179']

Leave a Comment

और पढ़ें
[the_ad id='15212']